मेरठ: मेरठ के लोहिया नगर इलाके में अफेयर के शक में भाई ने इकलौती बहन की हत्या की, सर में मारी गोली, परिवार में मातम
Meerut, Meerut | Jul 4, 2026 मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई। प्रेम प्रसंग के शक में एक युवक ने अपनी 19 वर्षीय इकलौती बहन को सिर में गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवती को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है।