ग्राम बिजानगरी के पास बाइक से अनियंत्रित होकर गिरने से राजस्थान का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा मंगलवार शाम करीब 4 बजे हुआ। हादसे में घायल शिवनारायण पिता भेरूलाल उम्र 22 वर्ष निवासी टोकड़ा घायल हुआ। उसे परिजन लेकर जिला अस्पताल आगर आए जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे गंभीर हालत होने के कारण भर्ती किया है।