बदायूं: निवेशकों के 500 करोड़ हड़पने के मामले में अमर ज्योति फाइनेंस कंपनी के मालिकों का हाईकोर्ट से स्टे निरस्त, गिरफ्तारी जल्द
Budaun, Budaun | Apr 14, 2026 निवेश के नाम पर बदायूं, बरेली, पीलीभीत समेत कई जिलों में लोगों के 500 करोड़ रुपये से ज्यादा हड़पने के आरोपी अमर ज्योति कंपनी के निदेशक शशिकांत मौर्य और सूर्यकांत मौर्य की गिरफ्तारी पर लगा स्टे हाईकोर्ट ने निरस्त कर दिया है। इससे अब आरोपियों की गिरफ्तारी का रास्ता साफ हो गया है। दोनों पर 50-50 हजार रुपये का ईनाम घोषित है।