गुरारू: गुरारू में पूर्व मुखिया सोनमतिया देवी की दूसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
Guraru, Gaya | Apr 27, 2026 प्रखंड के गुरारू स्थित बगडीहा मोहल्ला में कन्नौसी पंचायत की पूर्व मुखिया सोनमतिया देवी (2006-2011) की दूसरी पुण्यतिथि सोमवार दोपहर एक बजे श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मुखिया लालदेव यादव ने की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखा तथा उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।