मंझनपुर: टेंवा के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से गिरकर अधेड़ हुआ गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज में चल रहा है इलाज
कौशांबी जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के भीखमपुर के रहने वाले राजेंद्र कुमार अपनी बाइक से किसी काम से राजापुर गए हुए थे। वहां से वापस लौट रहे थे टेंवा के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे गिरकर अधेड़ गंभीर से घायल हो गया है। घायल को एंबुलेंस की मदद से मंझनपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।