मंझनपुर: नवागत डीएम ने संभाला कार्यभार, पत्रकारों के साथ बैठक कर इकट्ठा की जनपद की जानकारियां
कौशांबी के जिला अधिकारी रहे राजेश राय का बीती रात स्थानांतरण हो गया है।नए डीएम के रूप में मधुसूदन आज बुधवार को दोपहर में कौशांबी पहुंचे हैं। नए डीएम के रूप में कौशांबी पहुंचकर कलेक्ट्रेट में उन्होंने जॉइनिंग कर ली है। उद्यन सभागार में नए डीएम ने जिले के पत्रकारों के साथ एक अहम बैठक की है।डीएम ने कहा कि वह अभी जिले से अनजान हैं सबके सहयोग से बेहतर काम करेंगे।