जैतपुर: बुढार में बाइक सवार को कुचलकर भागा टेलर, पिकअप से टक्कर के बाद पलटा; एक की मौत
नेशनल हाईवे-43 बायपास पर तेज रफ्तार टेलर ने बाइक सवार संजय बैगा को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे टेलर ने बुढार क्षेत्र के सरफा पुल के पास मजदूरों से भरी पिकअप को टक्कर मार दी और पलट गया। कई मजदूर घायल हुए हैं। पुलिस जांच में सोमावर सुबह 8 बजे से जुटी है।