बिलग्राम: जरौली शेरपुर गांव में घर के अंदर नीम के पेड़ के नीचे झाड़ू लगाते समय किशोरी को सांप ने डसा, इलाज के दौरान हुई मौत
Bilgram, Hardoi | Jun 17, 2026 हरदोई के बिलग्राम थाना क्षेत्र के जरौली शेरपुर गांव में सांप के काटने से 13 वर्षीय सहेली की मौत हो गई। पातीराम की पुत्री सहेली मंगलवार शाम घर के आंगन में नीम के पेड़ के नीचे झाड़ू लगा रही थी,तभी जहरीले सांप ने उसे डस लिया।कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम ले गए,उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया