सहारनपुर: 5 दिन से लापता युवक की बरामदगी के लिए परिजन एसएसपी कार्यालय पहुंचे, पत्नी और ससुराल पक्ष से चल रहा था विवाद
सहारनपुर में पिछले 5 दिन से लापता युवक की बरामदगी को लेकर युवक के परिजन एसएसपी कार्यालय पहुंचे और प्रार्थना पत्र देकर युवक की बरामदगी की मांग की। दरअसल पूरा मामला थाना कुतुबशेर के एकता कॉलोनी, निकट शकुरी मस्जिद निवासी समीर के परिजन एसएसपी कार्यालय पहुंचे और बताया कि उनके पुत्र का पिछले कुछ दिनों से पत्नी अंजुम और ससुराल पक्ष के लोगों से विवाद चल रहा था।