बख्शी का तालाब: शादी की खरीदारी के दौरान लाखों की चोरी करने वाले शातिर चोरों को बीकेटी पुलिस ने 48 घंटे में दबोचा
बक्शी का तालाब थाना क्षेत्र में कार से ₹3.50 लाख नकद और जेवर चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से ₹1.34 लाख नकद, सोने-चांदी के जेवर और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पीड़ित सोनू निषाद शादी की खरीदारी के लिए परिवार संग बीकेटी बाजार आए थे, तभी कार से बैग चोरी हो गया था। पुलिस ने शिवा रावत और अजीत निषाद को बीकामऊ कला अंडरपास