गाडरवारा: गाडरवारा तहसील के अंतर्गत बनवारी परीक्षा केंद्र पर शांतिपूर्ण हुई बोर्ड परीक्षाएँ ,
कक्षा 12वीं की परीक्षा लेखाशास्त्र पेपर के साथ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनवारी केंद्र पर विधिवत रूप से निर्विघ्न संपन्न हुई ।अंतिम पेपर में केंद्र पर 48 बच्चों में से सभी बच्चे उपस्थित रहे । उल्लेखनीय है कि केंद्र अध्यक्ष काशीराम चौधरी ने जानकारी दी परीक्षा में सभी स्कूली शिक्षक शिक्षिकाएं कर्मचारियों का बड़ा सहयोग रहा जिससे परीक्षाशांतिपूर्ण हुई ।