पखांजूर: कागबरस के पास निर्माणाधीन पुलिया से लगा एप्रोच रोड बहा, आवागमन पूरी तरह बंद
कोयलीबेडा ब्लाक अंतर्गत कागबरस के पास बन रहे निर्माणधीन पुलिया से लगे एप्रोच मार्ग बहने से आवागमन बाधित हो गया है। क्षेत्र में पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश से एप्रोच रोड बह गया है।कोयलीबेड़ा पानीडोबिर के बीच कागबरस के पास एप्रोच रोड बह गया है । जिससे मार्ग में दोपहिया व चारपहिया वाहनो का आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है.