पखांजूर: शंकरनगर में नवीन आंगनबाड़ी भवन निर्माण में लापरवाही का ग्रामीणों ने लगाया आरोप
कांकेर जिले के कोयलीबेडा ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत शंकरनगर में सरपंच सचिव की लापरवाही आई सामने। जहां गांव में नौनिहालों के बन रहे आंगनबाड़ी भवन निर्माण में लापरवाही दिख रहा है। आंगनबाड़ी भवन पूर्ण होने से पहले सज्जा टूटने लगे है। दीवार की ईंट पानी से घूलने का वीडियो ग्रामीणों ने बनाया है।और भवन निर्माण में सरपंच सचिव के ऊपर लापरवाही का आरोप लगाये है।