फुलवारी: फुलवारी शरीफ में सवारी बैठाने को लेकर 2 एजेंटों में हिंसक झड़प, कई यात्री घायल
फुलवारी शरीफ स्थित सोन नहर रोड पर सवारी बैठाने को लेकर दो एजेंटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान जमकर मारपीट हुई और पत्थर बाजी भी की गई। जिसमें कई यात्री घायल हो गए और एक बस के शीशे भी टूट गए। यह विवाद इतना बढ़ गया की धीरे-धीरे करके एजेंटों, चालकों और कंडक्टरों ने जमकर मारपीट की। वहीं घटना की जानकारी मौके पर मौजूद लोगों ने डायल 112 को दी।