सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत खड़गवा कला (गुड़रूडाँड) में गुरुवार दोपहर 1 बजे मनरेगा बचाओ संग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं के साथ सूरजपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि सिंह ने पदयात्रा कर मनरेगा के तहत रोजगार और मजदूरी भुगतान से जुड़ी समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद की।