गुना नगर: नशा मुक्ति के लिए जिला अस्पताल से राष्ट्रवादी संघ ने किया मैराथन का आयोजन कलेक्टर प्रधान जिला न्यायाधीश और लोग हुए शामिल
गुना में अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर 26 जून शुक्रवार सुबह राष्ट्रवादी संघ ने जागरूकता मैराथन का जिला अस्पताल से आयोजन किया। जिला अस्पताल के मनोचिकित्सक सहित कलेक्टर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बड़ी संख्या में बच्चों युवाओं युवतियों और सभी आयु वर्ग के लोगों ने दौड़कर समाज को नशा मुक्ति का संदेश दिया। ग्रीन पार्क कॉलोनी में विजेताओं को सम्मानित किया।