रॉबर्ट्सगंज: सोनभद्र में रोजगार सेवकों ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
प्रदेश व्यापी आंदोलन के तहत शुक्रवार को ग्राम रोजगार सेवक संघ, जनपद सोनभद्र के पदाधिकारियों ने राबर्ट्सगंज ब्लॉक पर मुख्यमंत्री को संबोधित 11 सूत्रीय मांग पत्र खंड विकास अधिकारियों को सौंपा। सदर ब्लॉक राबर्ट्सगंज में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष वेद प्रकाश सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिलाअध्यक्ष विनय कुमार पांडेय मौजूद थे।