अररिया: बरदाहा गांव में आपसी विवाद के चलते हुई मारपीट में एक महिला घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Apr 22, 2025 फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र के बरदाहा गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई. जिसे परिजनों के द्वारा आनन-फानन में मंगलवार को दोपहर 3 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल महिला का इलाज किया जा रहा है. वहीं गम्भीर रूप से घायल महिला बरदाहा गांव निवासी आश देवी बताई जा रही है.