गोरखपुर: गोरखपुर में गंदगी के बीच तैयार हो रही थी सॉस, फूड सेफ्टी टीम ने छापा मारकर 50 किलो खराब सॉस नष्ट किया
गोरखपुर में लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वालों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।फूड सेफ्टी टीम ने सूबा बाजार स्थित रितिमा फूड प्रोडक्ट्स फैक्टरी पर छापेमारी की।अचानक हुई कार्रवाई से अफरा-तफरी मच गई। जांच के दौरान अंदर का नजारा देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए।फैक्टरी में भारी गंदगी के बीच सॉस और अन्य खाद्य पदार्थ तैयार किए जा रहे थे।