चुनाव को लेकर शुक्रवार की शाम 8 बजे बांका शहर में जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने रोड शो किया। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग रोड शो में शामिल हुए। प्रशांत किशोर ने बांका विधानसभा के जनसुराज के प्रत्याशी कौशल सिंह के पक्ष में लोगों ने वोट मांगा। उन्होनें कहा कि पहले चरण के चुनाव में वोट प्रतिशत का बढ़ना ही बिहार में बदलाव की दिशा को दिखाती है।