पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया एयरपोर्ट निर्माण को लेकर पूर्णिया सांसद ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से मुलाकात कर निर्माण को लेकर चर्चा की
दिल्ली प्रवास के दौरान पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने मंगलवार को पूर्णिया एयरपोर्ट से यात्री सेवा की शुरुआत हो इसके लिए केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंप कर पूर्णिया में दरभंगा एयरपोर्ट के तर्ज पर वायुसेवा शुरू कराने का आग्रह किया। सांसद श्री यादव ने बताया कि पूर्णिया एयरपोर्ट मामले को लेकर तीसरी बार मिले है।