दमोह: टिकरी बुजुर्ग के जंगल में भीषण आग, धुएं के गुबार और लपटों का वीडियो वायरल
Damoh, Damoh | Apr 19, 2026 दमोह शहर से सटे इमलिया चौकी अंतर्गत टिकरी बुजुर्ग क्षेत्र में रविवार दोपहर जंगल में भीषण आग लग गई। आग से उठता धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने वन विभाग और दमकल को खबर दी। खबर लिखे जाने तक आग बुझाने का कार्य शुरू नहीं हुआ था। ग्रामीणों ने जल्द कार्रवाई की मांग की है।