बिसौली: बिसौली नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मनोज माहेश्वरी ने बदलते मौसम से बढ़ रही बीमारियों से सावधान रहने की दी सलाह
Bisauli, Budaun | Jun 13, 2026 बिसौली नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मनोज माहेश्वरी ने शनिवार को 4:00 बजे करीब कहा कि तेज गर्मी, उमस और बीच-बीच में हो रही बारिश के कारण मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। ऐसे मौसम में जरा सी लापरवाही भी लोगों को बीमार कर सकती है। उन्होंने बताया कि दिन में तेज धूप और गर्मी के बाद अचानक बारिश तथा तापमान में उतार-चढ़ाव से रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है।