चंडी: चंडी में इंडिया गठबंधन ने एसआईआर के विरोध में जुलूस निकाला और पुतला फूंका
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया रद्द करने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने अंचल कार्यालय से जुलूस निकाला। कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए चंडी अंचल कार्यालय पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका।