जलेसर: प्रेम प्रसंग में हत्या के बाद प्रेमी का शव पहुंचा कस्बा जलेसर, बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद
Jalesar, Etah | Feb 1, 2024 प्रेम प्रसंग में हत्या के बाद प्रेमी सोहेल का शव कस्बा जलेसर पहुंचा। कस्बा जलेसर के अंतर्गत मोहल्ला हथोड़ा के रहने वाले सोहेल को नामजद आरोपियों ने गायब कर दिया था। पिता असलम ने जलेसर पुलिस से लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित अन्य बड़े अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की।