चरखारी: चरखारी के गौरहरी गांव में तीन दबंगों ने युवक को पीटकर लूट लिया, ₹5000 व घड़ी छीनी
चरखारी के गैरहारी गांव निवासी अनिल ने पुलिस को बताया कि वह बाइक से किराने का सामान लेने चरखारी जा रहा था। गौरहरी गौशाला के पास गांव के कल्लू , विदेश और अन्नू ने नशे में डंडे से उनकी बाइक पर वार कर दिया। गिरने के बाद तीनों ने बुरी तरह पीटा, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि आरोपियों ने 5 हजार रुपये और घड़ी छीन ली और गाली-गलौज कर जान मारने की धमकी दी।