पथरगामा: वट सावित्री पर्व पर बाज़ार में उमड़ी भीड़, महंगाई के बावजूद हुई जमकर खरीदारी
बट सावित्री पर्व को लेकर शुक्रवार को 5:00 बजे शाम में पथरगामा बाजार में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पर्व की तैयारी को लेकर बाजार पूरी तरह गुलजार नजर आया। पूजा सामग्री की दुकानों पर लोगों की लंबी कतार देखी गई। महिलाओं ने वट सावित्री पूजा के लिए छोटी डलिया पंखा फल एवं अन्य पूजा सामग्री की जमकर खरीदारी की। महंगाई के बावजूद श्रद्धालुओं के