जबलपुर: स्कूल की पानी टंकी में ज़हरीला पदार्थ डालने की आशंका, बच्चों की तबीयत बिगड़ी, विक्टोरिया अस्पताल में इलाज जारी
खमरिया घाना स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों की मंगलवार दोपहर लगभग 3 बजे अचानक तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। उल्टी की शिकायत होने पर सभी बच्चों को तत्काल जिला चिकित्सालय विक्टोरिया ले जाया गया, जहाँ दो छात्राओं की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें गहन चिकित्सा कक्ष (ICU) में भर्ती किया गया है।12 वर्षीय छात्रा तान्या और सगुन चौधरी को अधिक दिक्कत