धौलपुर: जिले में बारिश से मिली राहत, लेकिन खाद-बीज की बढ़ती कीमतों ने तोड़ी किसानों की कमर
जिले में जून महीने की बारिश ने किसानों के चेहरों पर खुशी लाई है, लेकिन खाद और बीज की बढ़ती कीमतों ने उनकी चिंता बढ़ा दी है। अपनी आजीविका के लिए खेती पर निर्भर धरतीपुत्र पिछले दो साल से लगातार अतिवृष्टि की मार झेल रहे हैं। इसके बावजूद, किसानों ने मन मारकर खरीफ की फसल की बुवाई शुरू कर दी है। जिले के लगभग 70 प्रतिशत किसान खेती और पशुपालन पर निर्भर हैं, और उनके