अररिया: अररिया में नशे के खिलाफ कार्रवाई, आरएस पुलिस ने 280.35 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया
Araria, Araria | Apr 24, 2026 अररिया जिले में सूखा नशा (स्मैक) की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए अररिया पुलिस पूरी तत्परता से काम कर रही है। पुलिस लगातार विशेष अभियान चला रही है, जिसके तहत आरएस थाना की टीम को एक बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने 280.35 ग्राम स्मैक बरामद किया और तीन नशा कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया।