कुंडा: मानिकपुर के करेंटी मऊदारा गांव में हुई वर्चस्व को लेकर मारपीट के मामले में पुलिस ने 30 लोगो के खिलाफ दर्ज किया केस
मानिकपुर कोतवाली के करेंटी मऊदारा गांव में रविवार को हुई वर्चस्व को लेकर मारपीट के मामले में पुलिस ने सोमवार को 30 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर जय चंद भारती ने बताया की दोनों पक्षों के तहरीर पर केस दर्ज किया गया है ।गांव में तनाव को देखते हुए पीएसी बल के साथ दो दरोगा और आरक्षी भी तैनात किए गए है