राघोगढ़: अवैध हथियार के साथ पकड़ा गया स्थाई वारंटी 20 साल से था फरार, धरनावदा थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
Raghogarh, Guna | Jun 28, 2026 राघोगढ़ के धरनावदा थाना पुलिस ने 20 साल से फरार आर्म्स एक्ट के मामले में वारंटी को पकड़ा है। 28 जून को थाना प्रभारी ने बताया, वर्ष 2005 में आरोपी कैलाश पारदी ग्राम बिलाखेड़ी पर अवैध हथियार के साथ पकड़ा जाने पर आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज था। राघोगढ़ न्यायालय की कार्रवाई से फरार रहने पर गिरफ्तारी वारंट जारी था। 28 जून को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।