बख्शी का तालाब: नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, पिता ने पुलिस से लगाई गुहार
लखनऊ के बख्शी का तालाब क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित राम किशोर के अनुसार, उनकी 16 वर्षीय बेटी राधा यादव को बाराबंकी निवासी संतोष गौतम मोटरसाइकिल से अपने साथ ले गया। आरोप है कि बेटी को वापस लाने पहुंचे पिता को आरोपी और उसके साथियों ने जान से मारने की धमकी दी।