मिर्ज़ापुर: पड़री थाना क्षेत्र के मोहनपुर पहाड़ी के पास ट्रैक्टर-ट्राली और बाइक सवार की टक्कर, इलाज के दौरान बाइक सवार की मौत
पडरी थाना क्षेत्र के मोहनपुर पहाड़ी के पास रविवार की सुबह लगभग 8:00 बजे मोहनपुर पहाड़ी निवासी कपिल उम्र लगभग 35 साल जो की बाइक से तोसवा की तरफ से आ रहे थे सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दिया बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानी लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पडरी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरो ने मिर्जापुर रेफर किया रास्ते में मौत हो गई।