मिर्ज़ापुर: विंध्याचल थाना क्षेत्र के भटेवरा गांव के पास दो बाइकों में टक्कर, एक बाइक सवार को पिकअप ने कुचला, हुई मौत
बताते चले कि घटना विंध्याचल के भटेवरा गांव में रविवार की सुबह 10:00 बजे की है मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी सुनील मिश्रा ने बताया कि। मृतक की पहचान 28 वर्षी डॉक्टर बंगाली के रूप में हुई है वह कोलकता का निवासी है। बीते 3 माह से जिगना थाना क्षेत्र के दुबहां गांव में निजी क्लीनिक खोलकर दवा इलाज करता था। आज सुबह वह बाइक से मिर्जापुर की तरफ जा रहा था यह घटना घट गई।