खाचरौद: बिरियाखेड़ी में उपस्वास्थ्य केंद्र निर्माण रोकने और हितग्राहियों को प्रताड़ित करने के खिलाफ आज एक दिवसीय सांकेतिक धरना
बिरियाखेड़ी में सरकारी योजनाओं में धांधली और राजनीतिक दबाव का एक बड़ा मामला सामने आया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्वीकृत उपस्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य बंद होने और पात्र ग्रामीणों को आवास योजना से वंचित करने के विरोध में आज ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे 17 के समीप एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया।खाचरौद विकासखंड के ग्राम बिरियाखेड़ी में प्रशासनिक अनदेखी