गोला: केशवापार कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय में रात के अंधेरे में ताला तोड़कर टुल्लू पंप की चोरी
Gola, Gorakhpur | May 14, 2026 गगहा शिक्षा क्षेत्र के कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय केशवापार में बुधवार रात अज्ञात चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर टुल्लू पंप चोरी कर लिया। गुरुवार सुबह विद्यालय खुलने पर कर्मचारियों ने ताला टूटा देखा तो घटना की जानकारी हुई। पंप चोरी होने से विद्यालय की पेयजल व्यवस्था प्रभावित हो गई, जिससे शिक्षकों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।