लोहरदगा: लोहरदगा सदर अस्पताल: सुधार के बावजूद ब्लड बैंक पर उठे सवाल, मरीज़ों के परिजन परेशान
लोहरदगा। बीते दिनों उपायुक्त द्वारा सदर अस्पताल के औचक निरीक्षण के बाद अस्पताल व्यवस्था में सुधार जरूर देखने को मिल रहा है। साफ-सफाई, डॉक्टरों की उपस्थिति और कुछ व्यवस्थाओं में पहले से बेहतर स्थिति बनी है। लेकिन इन सबके बीच ब्लड बैंक की व्यवस्था पर अब भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अस्पताल में जरूरतमंद मरीजों को समय पर ब्लड नहीं