रफीगंज: रफीगंज शहर के निजी भवन में अंबेडकर जयंती के लिए अंबेडकर विचार मंच की अंतिम समीक्षा बैठक संपन्न हुई
प्रखंड क्षेत्र के एक निजी भवन में अंबेडकर विचार मंच द्वारा अंबेडकर जयंती के सफल आयोजन को लेकर अंतिम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रामा शिश दास ने की। बैठक में आगामी 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। सोमवार संध्या 7:00 बजे हरेंद्र कुमार ने बताया कि सारी तैयारियां पूरी हो गई।