लखीमपुर खीरी। शहर के मेला मैदान चौराहे पर सड़क पर खड़ी की जा रही बसों के कारण यातायात व्यवस्था लगातार प्रभावित हो रही है। आरोप है कि बस चालक मनमाने ढंग से बीच सड़क पर बसें खड़ी कर सवारियां भरते हैं, जिससे आए दिन जाम की स्थिति बन जाती है। रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे किसी राहगीर ने वीडियो बना कर किया वायरल।