डुमरांव: चौगाईं के लाल फुटबॉलर आशुतोष सिंह ने रचा इतिहास, इंडियन लीग 3 जीतकर बिहार का नाम रोशन किया, डुमरांव में हुआ भव्य स्वागत
Dumraon, Buxar | May 26, 2026 चौगाईं गांव के युवा फुटबॉलर आशुतोष कुमार सिंह ने भारतीय फुटबॉल में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अपने पहले ही प्रोफेशनल सीजन में इंडियन लीग 3 का खिताब जीतकर उन्होंने बिहार को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। फुटबॉल क्लब बनारस के लिए खेलते हुए आशुतोष ने शानदार प्रदर्शन किया और टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई।