अनूपपुर: 1 जुलाई से अनूपपुर में वन अधिकार दावों के निराकरण का विशेष अभियान शुरू
जिले में वन अधिकार अधिनियम के तहत व्यक्तिगत, सामुदायिक एवं सामुदायिक वन संसाधन प्रबंधन से जुड़े लंबित, निरस्त और नए दावों के शत-प्रतिशत निराकरण के लिए 1 जुलाई से 31 अक्टूबर 2026 तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत व्यक्तिगत (IFR) और सामुदायिक (CFR) दावों का निराकरण एमपीएफआरए पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन, जबकि सामुदायिक वन संसाधन प्रबंधन (CFRR) भी रहेगा।