बंशीधरनगर (नगर उंटारी): गुजरात में ट्रक चालक की मौत, विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस
श्री बंशीधर नगर नगर पंचायत क्षेत्र के अहिरपुरवा गांव निवासी रामाधार राम के इकलौते पुत्र अरविंद राम (30) का गुजरात में निधन हो गया। अरविंद कई वर्षों से गुजरात में रहकर ट्रक चालक के रूप में कार्यरत थे। रविवार एम्बुलेंस से उनका शव गांव पहुंचा। शव के घर पहुंचते ही परिजनों के विलाप से पूरे गांव में शोक का माहौल छा गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों