मीनापुर: खरार गांव में तेज आंधी-बारिश, मकान पर पेड़ गिरने से दो बच्चों की मौके पर ही मौत
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के खरार गांव में तेज आंधी बारिश में एक पेड़ मकान पर बुधवार सुबह करीब चार बजे में गिर गया। हादसे के बाद घर में दबकर दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों बच्चे भाई-बहन थे। हादसे में मृत बच्चों की मां समेत तीन अन्य बच्चे घायल हो गए