विदिशा नगर: बेतवा नदी के बंगला घाट पर दिखा रेस्क्यू का दम, होमगार्ड-एसडीईआरएफ की मॉक ड्रिल ने जीता दिल
विदिशा के बंगला घाट स्थित बेतवा नदी पर होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण लगातार जारी है। प्रशिक्षण के तीसरे दिन जल आपदा से निपटने के लिए बुधवार सुबह 10 बजे मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जवानों ने बोट पलटने, नदी के बीच टापू पर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने और डीप डाइविंग का लाइव प्रदर्शन किया।