रानीगंज: मेढ़ौली जगदीशपुर गांव में शादी के बाद घर से तांबे का डेग चोरी, 40 हजार का डेग ले जाते दो चोर CCTV में कैद
रानीगंज थाना क्षेत्र के मेढ़ौली जगदीशपुर गांव में शादी के बाद घर के बाहर रखा तांबे का एक बड़ा बर्तन (डेग) चोरी हो गया। यह घटना पास के एक स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। गांव निवासी शुकरुद्दीन पुत्र नियाज की बेटी की शादी 10 जून को संपन्न हुई थी। शादी समारोह के बाद घर का अन्य सामान अंदर रख दिया गया था, लेकिन लगभग 40 हजार रुपये कीमत का तांबे का