बदायूं: उझानी के घंटाघर पर केंद्रीय राज्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल, असम व पांडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर मनाया जश्न
Budaun, Budaun | May 4, 2026 बदायूं के उझानी कस्बे में घंटाघर चौराहा पर सोमवार साढ़े 6 बजे के आसपास पश्चिम बंगाल, असम व पांडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर जोरदार जश्न मनाया गया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर खुशी साझा की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का उत्सव मनाया।