सहारनपुर: ब्राह्मण समाज ने मंदिर बंद कर ताला लगा दिया, पुजारी पर मुकदमे के बाद स्वर्ण समाज ने आंदोलन का ऐलान किया
सहारनपुर में मंदिर के पुजारी पर दर्ज हुए पोक्सो एक्ट के मुकदमे को लेकर अब विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। शहर से लेकर देहात तक के कई मंदिरों में सोमवार दोपहर 1:00 मिली जानकारी के अनुसार सुबह पूजा-अर्चना के बाद मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए हैं। मंदिरों के बाहर पुजारियों द्वारा विरोध स्वरूप नोटिस बोर्ड भी लगाए गए हैं।