बंशीधरनगर (नगर उंटारी): श्री बंशीधर नगर अनुमंडल अस्पताल के डिलीवरी वार्ड की छत गिरी, मरीज बाल-बाल बचे, मरम्मत कार्य पर सवाल
अनुमंडल अस्पताल में गुरुवार देर रात करीब 8बजे उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब डिलेवरी वार्ड की छत का बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। तेज आवाज के साथ हुए इस हादसे से वार्ड में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घटना के समय वार्ड में आधा दर्जन से अधिक महिलाएं भर्ती थीं। हालांकि, सभी ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान ब