शामली: मालैंडी के गुरू वशिष्ठ पैरामेडिकल कॉलेज एवं छात्रावास में पुलिस ने किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Shamli, Shamli | Apr 6, 2026 सोमवार शाम साढ़े 6 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि जिले के गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र के मालैंडी गांव में स्थित गुरू वशिष्ठ पैरामेडिकल कॉलेज एवं छात्रावास में साइबर अपराध, छेड़खानी व बाल अपराधों से बचाव के लिए छात्राओं को जागरूक किया गया। छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की और शोषण व अपराध की जानकारी से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों से अवगत कराया।